एनजीओ अमृत केयर गिवर्स ने जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े

जालंधर| एनजीओ ‘अमृत केयर गिवर्स’ की ओर से प्रधान डॉक्टर रुचि सिंह गौड़ की अगुवाई में कड़कती ठंड में जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप और मकसूदां मंडी क्षेत्र में गर्म कपड़ों का वितरण किया। डॉक्टर गौड़ ने कहा कि हमने पूरी कोशिश की कि गर्म कपड़े वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचें। राज्य में भीषण सर्दी को देखते हुए उन्होंने शहरवासियों से अनुरोध किया कि वह अपने अनुपयोगी गर्म कपड़े, कंबल और जूते हमें दें। हम उसे उन लोगों तक पहुंचाएंगे, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। इस सहयोग के लिए उन्होंने अपने सभी सहयोगियों और मित्रों का आभार जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *