प्रकाश पर्व पर सजाया नगर कीर्तन, फूलों से सजी पालकी में सुशोभित किए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी

भास्कर न्यूज | जालंधर साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा सिंह सभा लोह लंगर, गांव रेरू की ओर से नगर कीर्तन सजाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में सजाए गए नगर कीर्तन की शुरुआत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के चरणों में अरदास से की गई। यह नगर कीर्तन बचिंत नगर, पठानकोट चौक, बाबा दीप सिंह नगर और सराभा नगर से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर गुरु का लंगर लगाया। संगत ने फूलों की वर्षा कर गुरु ग्रंथ साहिब जी के साथ चल रही संगत का स्वागत किया। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान करनैल सिंह रेरू ने बताया कि साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का पवित्र प्रकाश पर्व रेरू की संगत बड़े स्तर पर गुरमत समागम आयोजित कर मना रही है। इस अवसर पर उनके साथ जोगिंदर सिंह, करमजीत सिंह बिल्ला, रणजीत सिंह राणा, दलजीत सिंह, अर्जुन सिंह, अमरीक सिंह बग्गा, सुरजीत सिंह बरनाला, मास्टर मंगा सिंह, गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी भाई महिताब सिंह आदि संगत कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे। जालंधर| कमल विहार वेलफेयर सोसायटी व इलाकावासियों की ओर से श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में भाई जसविंदर सिंह व अन्य रागी जत्थों ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत व अन्य लोग उपस्थित हुए। उन्होंने कार्यक्रम में 10 होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *