कोटपूतली में जोधपुरा संघर्ष समिति के धरने के बाद एसडीएम रामवतार मीणा के निर्देश पर एनजीटी के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए एक टीम का गठन किया गया। तहसीलदार रामधन गुर्जर के नेतृत्व में इस टीम ने जोधपुरा और न्यू मोहनपुरा में मंदिर, स्कूल और आवासीय क्षेत्रों के चारों ओर 500 मीटर की परिधि का सीमांकन किया। अल्ट्राटेक कंपनी को इस निर्धारित दायरे के भीतर ब्लास्टिंग न करने के निर्देश दिए गए हैं। गठित टीम में तहसीलदार रामधन गुर्जर के साथ हल्का पटवारी धीरज मीणा, पटवारी जितेंद्र जांगिड़, मनोज कुमावत, सहायक खनिज अभियंता अमीचंद दुहारिया, दिनेश यादव, शिवांग पारीक शामिल थे। अल्ट्राटेक की ओर से सुभाष निगम और संजीव कुमार, जबकि जोधपुरा संघर्ष समिति के सचिव कैलाश यादव, उपाध्यक्ष सतपाल यादव, सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम शुक्लावास और उज्जवल कुमार भी इस कार्यवाही के दौरान मौजूद रहे। टीम ने मौके पर सीमा चिन्ह स्थापित किए और एक मौका रिपोर्ट भी तैयार की। एनजीटी के आदेश के बिंदु 95 के पैरा 04 की पालना सुनिश्चित करने के लिए निशान लगाए गए। अल्ट्राटेक को 500 मीटर की दूरी की शर्त का कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है। ये रहे मौजूद
धरना स्थल पर हरभगत कंपाउंडर, प्रभुदयाल गुरुजी, लीलाराम यादव, राकेश खोला, रामस्वरूप मीणा, हरिराम यादव, रामनिवास अध्यापक, रामनिवास योगी, दिनेश यादव, निहाल सिंह यादव, कानाराम यादव, रामावतार यादव, रामस्वरूप सैन, पवन योगी, धीरज कुमार योगी, उज्ज्वल कुमार, नीरज कुमार योगी, हरिसिंह सोरेला समेत कई ग्रामीण महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे।


