रांची | एनटीपीसी के निदेशक (ईंधन) एवं एनएमएल के अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव तथा आरईडी (माइनिंग) एवं एनएमएल के सीईओ नवीन जैन ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को मुख्यमंत्री आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर एनटीपीसी के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) प्रभात राम सहित कोल माइनिंग मुख्यालय, रांची से अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।


