रांची | सीसीएल परिवार ने आदिवासी समाज के मसीहा शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सीसीएल मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा में सीसीएल के निदेशक वित्त पवन कुमार मिश्रा, निदेशक कार्मिक हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक तकनीकी संचालन चंद्रशेखर तिवारी समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्षों, सिद्धांतों और जनहित के लिए समर्पित राजनीति का प्रतीक रहा है। दो मिनट का मौन रखा गया।


