एनटीपीसी दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित

खरगोन | एनटीपीसी को कॉर्पोरेट संचार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया पीआरएसआई ने दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया। स्वच्छता पखवाड़ा के प्रभावी आयोजन के लिए एनटीपीसी को सर्वाधिक मूल्य संवर्धन करने वाला जनसंपर्क कार्यक्रम का पुरस्कार दिया गया। इस पहल के माध्यम से कर्मचारियों व समुदाय की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता को बढ़ावा दिया गया। साथ ही आसपास के समुदायों में मातृ व शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने वाली महत्वपूर्ण पहल एमसीएच यूनिट के लिए एनटीपीसी को बाल देखभाल के सर्वश्रेष्ठ सीएसआर परियोजना का पीआरएसआई पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। यह सम्मान सामाजिक सहभागिता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सतत सामुदायिक विकास के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *