एनडीआरएफ की टीम ने सिखाए बचाव के गुर

लुधियाना | सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने स्वयंसेवकों को पेशेवर बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। यह कार्यक्रम कोर्स डायरेक्टर प्रो. डॉ. जोग सिंह भाटिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। इंस्पेक्टर आशित के नेतृत्व में पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए व्यावहारिक ज्ञान साझा किया। इस टीम में हवलदार अनिल कुमार और मनोज कश्यप, कांस्टेबल अनिल, विकास, राकेश, सुजीत, सुनील, किशोर और सोमवीर शामिल थे। उन्होंने स्वयंसेवकों को मलबे से लोगों को निकालने, उपकरणों के उपयोग और बचाव के आधुनिक तरीकों का जीवंत प्रदर्शन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *