एनसीसी की भूमिका के महत्व पर जोर दिया

लुधियाना|बीवीएम ,यूएसएन में कर्नल आरएस चौहान के साथ प्रेरक एनसीसी इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। भारतीय विद्या मंदिर उधम सिंह नगर में भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी कर्नल आरएस चौहान की उपस्थिति में एक आकर्षक और प्रेरक एनसीसी इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। सत्र का उद्देश्य कैडेटों में देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व को बढ़ावा देना था। कर्नल चौहान ने अपनी सैन्य यात्रा के अनुभवों को सांझा किया। उन्होंने सेवा, प्रतिबद्धता और जिम्मेदार नागरिकों को आकार देने में एनसीसी की भूमिका के महत्व पर जोर दिया। द्वितीय अधिकारी गीता मिश्रा के मार्गदर्शन में छात्रों ने सेना के जीवन और आधुनिक समय में एनसीसी प्रशिक्षण की प्रासंगिकता के बारे में विभिन्न प्रश्न पूछा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *