लुधियाना| ग्रीन लैंड कान्वेंट स्कूल सिविल सिटी में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। इसमें प्री नर्सरी, यूकेजी कक्षाओं के छात्रों का स्वागत किया गया। ग्रीन लैंड श्रृंखला के अध्यक्ष राजेश रुद्रा ने बताया कि पार्टी में कई तरह की मस्ती भरी गतिविधियां और नृत्य प्रदर्शन शामिल थे। बच्चों ने राजकुमार,देवआनंद जैसे 70-80 के दशक के रेट्रो पात्रों और प्रसिद्ध व्यक्तियों के रूप में अभिनय किया। प्रधानाचार्य रितू मल्होत्रा ने कहा कि छात्रों ने इसका पूरी तरह से आनंद लिया।


