भास्कर न्यूज | लुधियाना वाल्मीकि सेवक संघ और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ ने नगर निगम लुधियाना में भ्रष्टचार में लिप्त कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया।उन्होंने लोकल बॉडीज मिनिस्टर डॉॅ. रवजोत सिंह को ज्ञापन और घोटालों से जुड़े साक्ष्य सौंपे हैं। बुधवार को वाल्मीकि सेवक संघ प्रधान विक्की सहोता की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने बॉडीज मिनिस्टर डॉॅ. रवजोत सिंह से मुलाकात कर मेमोरेंडम सौंपा। सहोता ने मंत्री को बताया कि 2022 से अप्रैल 2025 तक संगठन की ओर से निगम लुधियाना में घोटालों से जुड़ी शिकायत की गई लेकिन सिर्फ जांच के नाम पर मामले को दबा दिया गया। कहा कि काऊ सैस फंड घोटाला ,18-6-2021 के बाद वाले नियुक्ति सफाई कर्मियों का भर्ती घोटाला, महिला की सर्विसबुक से टेम्परिंग ,सस्पेंड क्लर्कों व सैनिटरी इंस्पेक्टर द्वारा स्टेप अप 4-9-2014 का घोटाला , 8 करोड़ से अधिक डीए की रिकवरी, कांपेक्टर साइट पर कूड़ा माफिया द्वारा जबरन वसूली, मुलाजिमों से कूड़ा फेंकने का टैक्स 1000 से 2000 रुपए लेने वसूल जा रहे हैं । आरोप लगाया कि जाली मते पास किए गए। इस संबंध में विजिलेंस में शिकायत की गई लेकिन मामले में सख्त एक्शन नहीं किया गया। प्रधान सहोता ने बताया कि मंत्री ने डायरेक्टर को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। वीएसएस व महासंघ को जल्द सख्त एक्शन लेने का आश्वासन दिया। बताया कि उक्त प्रकरणों को लेकर सीएम तक को शिकायत की गई है। कहा कि लोकल स्तर पर निगम अधिकारियों ने जांच की फाइलों को दबा दिया है। कहा कि एक सप्ताह में दोबारा मुलाकात व सख्त एक्शन होने का आश्वासन मिला है।


