एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल की

भास्कर न्यूज | जालंधर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय जालंधर के तत्वाधान में छह एनसीसी बटालियन के विभिन्न 250 शिक्षण संस्थानों ने बुधवार को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का अभ्यास किया। ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर अजय तिवारी ने बताया होशियारपुर, कपूरथला, फगवाड़ा और जालंधर की तीन बटालियनों के कॉलेजों और स्कूलों में आठ हजार एनसीसी कैडेट्स समेत विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सेना के प्रशिक्षकों और शिक्षकों ने लेक्चर, डेमो और युद्ध के समय हवाई हमले से बचने के तरीके सिखाए। ब्रिगेडियर अजय ने बताया राष्ट्र के 300 जिलों में सिविल डिफेन्स मॉक ड्रिल कराया गया है। उधर, 2-पंजाब गर्ल्स बटालियन एनसीसी के मार्गदर्शन में सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज की एनसीसी इकाई ने केंद्र सरकार द्वारा मॉक ड्रिल करवाई गई। यह ड्रिल कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एमएस सचदेव के मार्गदर्शन और पीआई स्टाफ हवलदार जसवीर सिंह और हवलदार जोगिंदर सिंह की निगरानी में की गई। कॉलेज के निदेशक डॉ. एससी शर्मा और एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट नेहा चिन्ना ने भी सक्रिय रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया। जागरूकता अभियान में 22 नागरिकों और 28 एनसीसी कैडेटों सहित कुल 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। हवाई हमले से बचने के तरीके बताते एनसीसी अधिकारी (दाएं) मॉक ड्रिल में हिस्सा लेते एनसीसी कैडेटों और छात्र। जालंधर | स्टेट पब्लिक स्कूल में 2 बटालियन पंजाब की तरफ से एनसीसी मॉक ड्रिल करवाई गई। इस दौरान छात्रों को इमरजेंसी के समय अपनी सुरक्षा के लिए अपनाए जाने वाले आवश्यक कदमों की जानकारी दी गई। उपस्थित हवलदार हरप्रीत सिंह ग्रेवाल ने बच्चों को दिशा निर्देश दिए। इसमें एयरक्राफ्ट के हमले की आशंका दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियां शामिल थीं। साथ ही फर्स्ट एड और सीपीआर संबंधी प्रारंभिक दिशा निर्देश दिए गए, जिन्हें वे विद्यालय व विद्यालय के बाहर भी सुरक्षा हेतु प्रयोग में ला सकते हैं। एनसीसी कैडेट्स ने भी डेमो में अहम भूमिका निभाई। विद्यालय के प्रेसिडेंट डॉ. नरोत्तम सिंह, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. गगनदीप कौर, प्रिंसिपल सवीना बहल और वाइस प्रिंसिपल गगनदीप कौर खैरा ने 2 बटालियन पंजाब के इस प्रयास के लिए धन्यवाद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *