एनसीसी कैडेट्स ने एकजुटता मार्च निकाला

जालंधर| पीसीएमएसडी कॉलेज फॉर विमेन की एनसीसी इकाई ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीडितों को श्रद्धांजलि देने के लिए एकजुटता मार्च निकला। यह कार्यक्रम आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने और प्रभावित परिवारों के प्रति अटूट समर्थन व्यक्त करने के लिए आयोजित किया गया। एएनओ कैप्टन प्रिया महाजन के नेतृत्व में, एनसीसी कैडेट्स ने मार्च में सक्रिय भागीदारी की, उन्होंने आतंकवाद विरोधी नारे और एकता के संदेश वाली तख्तियां ले रखी थीं। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सुरिंदर सैनी मार्च पास्ट में शामिल हुए। मार्च के समापन पर दिवंगत आत्माओं की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा और प्रिंसिपल डॉ. पूजा पराशर ने एनसीसी इकाई के प्रयासों की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *