किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में एपीजे के विद्यार्थियों ने जीते पदक

जालंधर| एपीजे स्कूल महावीर मार्ग के छात्रों ने सुषमा पॉल बर्लिया चेयरपर्सन के कुशल नेतृत्व में कैडेट, जूनियर एवं सीनियर बॉयज और गर्ल्स की किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीते। इसमें अयान गुप्ता ने अंडर-17 बॉयज (90 किग्रा) वर्ग में लाइट कॉन्टेक्ट और पॉइंट फाइट दोनों में दो स्वर्ण पदक जीते। विपुल सोनी ने अंडर-17 बॉयज (74 किग्रा) में दो स्वर्ण पदक जीते (लाइट कॉन्टेक्ट और पॉइंट फाइट)। रिदान गुलाटी ने अंडर-17 बॉयज (88 किग्रा) में पॉइंट फाइट में स्वर्ण पदक ,ध्रुव गुप्ता ने अंडर-17 बॉयज (42 किग्रा) में पॉइंट फाइट में स्वर्ण पदक, साहस गुप्ता अंडर-17 बॉयज (42 किग्रा) में पॉइंट फाइट में कांस्य पदक ,राबिया गुप्ता ने अंडर-17 गर्ल्स (42 किग्रा) में स्वर्ण पदक जीता। साथ ही, उन्होंने कपूरथला में आयोजित राज्य स्तरीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं भव अग्रवाल ने अंडर-17 बॉयज (57 किग्रा) में पॉइंट फाइट में स्वर्ण पदक और लाइट कॉन्टेक्ट में रजत पदक जीता। प्रिंसिपल संगीता निस्तन्द्रा ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि स्कूल के छात्रों ने जिस समर्पण, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया वह अत्यंत सराहनीय है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *