जालंधर| पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में दूसरी से पांचवी क्लास तक के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दूसरी व तीसरी कक्षा के बच्चों के लिए सामूहिक कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कविता पाठ प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अध्यापिका सोनू कपूर, अरविंदर कौर, दिव्य ज्योति चोपड़ा और शिवानी टंडन शामिल थीं। दूसरी और तीसरी कक्षा के बच्चे बड़े आत्मविश्वास के साथ मंच पर आए और उन्होंने अपने समूह में कविताएं सुनाईं। वहीं इस दौरान दूसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका हमारा विद्यालय हमारा मान प्रस्तुत किया। द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी की समूह काव्य पाठ प्रतियोगिता के परिणाम में प्रथम स्थान-दूसरी सी, द्वितीय स्थान- दूसरी बी एवं डी की कविताएं तथा तृतीय स्थान-दूसरी ए एवं दूसरी एच की कविताएं रहीं।तीसरी कक्षा की समूह कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम तीसरी सी व डी की कविता रही। द्वितीय स्थान पर तीसरी बी एवं तीसरी एफ की कविताएं रहीं। तृतीय स्थान पर तीसरी ए व जी की कविता रही। इसी तरह चौथी कक्षा की अंग्रेजी कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अर्शिता ,ब्रह्मगीत और पहल रहे। दूसरे स्थान पर तश्वी, कायना और दीपांश पर रहे और तीसरा स्थान पर मिहर, प्रियांशी, आरव और धनु ने पाया। पांचवीं कक्षा में पहला स्थान पर पावनी, जीवंतिका, सुरलगन कौर और काव्या रहीं। दूसरे स्थान पर मनसीरत, आदिया, काव्या, कैलिस्टा, मन्नत और प्रभजोत कौर रहीं। तीसरे स्थान पर रिद्धि, रधियान, प्रणय व गुरमन रहे।प्रिंसिपल डॉ रश्मि विज ने सभी विजेता छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी। इस अवसर पर सुपरवाइजर गार्गी शर्मा, कोऑर्डिनेटर कविता, रश्मि भल्ला भी उपस्थित रहीं।


