कश्मीरी स्टूडेंट्स को दिया सुरक्षा का भरोसा

जालंधर| पंजाब स्टेट माइनॉरिटी कमीशन के चेयरमैन अब्दुल बारी सलमानी की तरफ से पंजाब के अलग-अलग जिलों में एजुकेशन इंस्टिट्यूट में पढ़ रहे कश्मीरी स्टूडेंट्स के साथ मुलाकात की जा रही है। कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से पंजाब में कश्मीरी स्टूडेंट्स के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट जैसे घटनाएं हुई है। चेयरमैन अब्दुल बारी ने कहा कि कश्मीरी स्टूडेंट्स की सुरक्षा यकीनी बनाई जाएगी। कश्मीरी छात्रों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और चिंताओं को श्री सलमानी के समक्ष रखा। चेयरमैन ने स्टूडेंट्स को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार उनकी सुरक्षा और कल्याण के प्रति पूरी तरह वचनबद्ध है। इस दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत कश्मीरी छात्रों से मुलाकात कर उनके शैक्षणिक, सामाजिक और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *