एनसीसी कैडेट की गणतंत्र दिवस परेड सफलता पर स्कूल में स्वागत

भास्कर न्यूज| अमृतसर डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाथी गेट अमृतसर के एनसीसी कैडेट ने 26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड एवं प्रधानमंत्री रैली में भाग लेकर स्कूल का नाम रोशन किया। कैडेट दिव्यांश ठाकुर के स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल विकास पराशर सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने उनका स्वागत किया। प्रिंसिपल विकास पराशर ने कैडेट दिव्यांश ठाकुर एवं विद्यालय के एएनओ मेजर मनीष गुप्ता को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर 24 बटालियन एनसीसी से हवलदार सोहन कुमार तथा हवलदार जितेंद्र सिंह ने स्कूल पहुंचकर कैडेट दिव्यांश ठाकुर को बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक सरदार जसविंदर सिंह, पंकज हुंडा और सुरिंदर जोशी भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *