एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान:डीडवाना में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, ‘शक्ति दिवस’ नियमित रखने के निर्देश

एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान के तहत गुरुवार को जिला मुख्यालय डीडवाना में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एडी सीएमएचओ डॉ. संजय शर्मा और कार्यक्रम समन्वयक शरद पारीक ने संयुक्त रूप से की। बैठक में विद्यालयों में आयरन एवं फोलिक एसिड (IFA) की उपलब्धता, ब्लॉकवार शाला दर्पण पोर्टल पर रिपोर्टिंग की स्थिति, तथा PCTS शक्ति दिवस की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि जिले के सभी ब्लॉकों में प्रत्येक मंगलवार को ‘शक्ति दिवस’ नियमित रूप से आयोजित किया जाए। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को आयरन-फोलिक एसिड वितरण और अन्य स्वास्थ्य गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी डीडवाना, डीडी आईसीडीएस, EAII प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सभी अधिकारियों ने आपसी समन्वय, बेहतर निगरानी और समयबद्ध रिपोर्टिंग के महत्व पर जोर दिया। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि संयुक्त प्रयासों से जिले में एनीमिया दर को कम करने में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की जा सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *