वेडिंग सीजन की शॉपिंग का सेंटर बना लगन मंडप:देशभर की डिजाइनर्स ने शोकेस किए कलेक्शन, महिलाओं में दिखा जबरदस्त शॉपिंग क्रेज

स्टैच्यू सर्किल स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में लगन मंडप की ओर से आयोजित दो दिवसीय वेडिंग एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का समापन गुरुवार को हुआ। 26–27 नवंबर तक आयोजित यह एग्जीबिशन विंटर और आगामी वेडिंग सीजन को ध्यान में रखते हुए लगाई गई है और यह वन स्टॉप शॉपिंग डेस्टिनेशन साबित हो रही है। एग्जीबिशन में कश्मीर, गुरुग्राम, अमृतसर, चंडीगढ़, लुधियाना, मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, बनारस और जयपुर के नामी फैशन डिजाइनर्स ने अपने एक्सक्लूसिव कलेक्शन को एक ही छत के नीचे प्रदर्शित किया है। इससे जयपुरवासियों को देशभर में चल रहे लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स जानने और खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है। वेडिंग सीजन को देखते हुए एग्जीबिशन में ब्राइडल शॉपिंग का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टीवियर, वेडिंग वियर, ट्रेडिशनल, इंडो वेस्टर्न, वेस्टर्न वियर, किड्स वियर, विंटर कलेक्शन, साथ ही ब्राइडल लहंगे, सिल्क साडियां, ट्यूनिक्स, सूट्स और बूटीक पीसेज जैसी विस्तृत रेंज को विजिटर्स की खूब सराहना मिली। इसके अलावा सिल्वर ज्वेलरी, आर्टिफिशियल और हैंड क्राफ्टेड ज्वेलरी, हाउस डेकोर, बेड-कवर, ट्रेंडी हैंड बैग्स और फैशन एसेसरीज के भी आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं। महिलाओं का उत्साह देखने लायक पहले ही दिन से महिलाओं में शॉपिंग का उत्साह देखते ही बन रहा था और दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में खरीदार पहुंचे। आयोजन का उद्देश्य फैशन-प्रेमी युवाओं और डिजाइनर्स को एक यूनीक प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाना है, जहां वे अपने नए डिजाइन और इनोवेशन पेश कर सकें। आयोजक वंशिका गोधा ने बताया कि एग्जीबिशन का मकसद युवा डिजाइनर्स और फैशन उत्साहियों को जोड़ना है। दिल्ली की डिजाइनर अंकिता मेहता ने बताया कि विंटर वेडिंग में वेलवेट फैब्रिक सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। उन्होंने बताया कि उन्होंने दुबई कॉन्सेप्ट पर आधारित मल्टीटास्किंग कोट्स डिजाइन किए हैं, जिन्हें साड़ी, सूट और को-ऑर्ड सेट्स के साथ पहना जा सकता है। इन पर हैंड-क्राफ्टेड जरदोजी वर्क किया गया है।अंकिता के अनुसार आज की ब्राइड्स ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का ऐसा फ्यूजन चाहती हैं जो यूनीक और अलग नजर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *