एफपीओ, स्व-सहायता समूह, सहकारी संस्थाओं से 12 जून तक मंगाए आवेदन

नेशनल मिशन ऑन ऑयल सीड्स के अंतर्गत मूल्य शृंखला भागीदारों के चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उप संचालक, कृषि विभाग ने जानकारी दी कि आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून शाम 5:30 बजे तक निर्धारित की गई है। यह चयन बालोद, गुरुर, गुण्डरदेही, डौण्डीलोहारा एवं डौण्डी विकासखंडों में वैल्यू चेन क्लस्टर संचालन के तहत किया जाएगा। इसके अंतर्गत कृषकों का चयन, बीज वितरण, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण, प्रशिक्षण, खेत पाठशाला, कृषि मैपर में पंजीयन, उत्पाद विक्रय हेतु लिंक और प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना, तथा सलाहकार सेवाएं प्रदान करने जैसे कार्य शामिल हैं। इच्छुक एफपीओ, स्व-सहायता समूह तथा सहकारी संस्थाएं 12 जून तक स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं। प्राप्त आवेदन 16 जून को दोपहर 3:00 बजे खोले जाएंगे। विस्तृत जानकारी उप संचालक कृषि, न्यू टाउनहॉल, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी स्थित कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले की वेबसाइट balod.gov.in पर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *