24 घंटे में 2 डिग्री चढ़ा पारा जून में पहली बार 41 डिग्री

भास्कर न्यूज | बालोद सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। रविवार की तुलना में अधिकतम तापमान 2 डिग्री व न्यूनतम तापमान एक डिग्री ज्यादा रहा। सुबह से शाम तक अधिकांश समय धूप खिली रही। दोपहर में बादल छाए रहे। जिसके चलते लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार इस सीजन जून में पहली बार दिन का पारा 41 डिग्री पर पहुंचा। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। ऐसे में गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद कम है। हालांकि स्थानीय प्रभाव, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवा के प्रभाव से कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *