पांवद्वार के पंचायत परिसर में पौधे लगाकर सुरक्षा का संकल्प लिया

सिहावा | ग्राम पंचायत पांवद्वारा में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत पंचायत परिसर में पौधे लगाए गए। सरपंच राकेश नेताम ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पंचों और ग्रामीणों ने भी पौधे लगाए। सभी ने पौधों की देखभाल और सुरक्षा का संकल्प लिया। सरपंच राकेश नेताम ने कहा, पर्यावरण की रक्षा जरूरी है। पेड़ लगाएं, जल बचाएं, प्लास्टिक का कम उपयोग करें। रिसाइकल करें, ऊर्जा की बचत करें। अक्षय ऊर्जा का उपयोग बढ़ाएं। पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। इस मौके पर जनपद सदस्य पन्नालाल मरकाम, ग्राम पटेल गिरधर देव, धनुराम नेताम, भानुराम शांडिल्य, लखन नेताम, बसंत मरकाम, फागूराम देवांगन, मंथन यादव, चेतन यादव, कमलेश यादव, राजकुमार कमार, जीवन मरकाम, राम दुलार साहू, बीदे नेताम, रिखी राम देवांगन, संतराम मरकाम, धन्नूराम नेताम, श्रवण देवांगन और गोकुल सोम मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *