भास्कर न्यूज | बालोद शहर के आमापारा पुलिया शिव मंदिर के पास पिता से मोबाइल में बातचीत कर रहे युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार डोमेन्द्र बघेल ने जानकारी दी है कि रविवार को शाम 7.30 बजे पुलिया शिव मंदिर के पास मोबाइल में पिता से बातचीत कर रहा था। इस दौरान मुझसे गाली गलौज कर रहा कहकर दीपक ने विवाद किया। जिसके बाद जान से मारने की धमकी देकर ईंट के टुकड़ा से सिर को मारा। जिससे चोट लगी है। जितेन्द्र निषाद एवं मुकेश यादव ने बीच बचाव किया। बालोद थाने में दीपक के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


