एबीओ-इनकम्पैटिबल किडनी ट्रांसप्लांट, अलग ब्लड ग्रुप होने पर भी अब संभव

भास्कर न्यूज | लुधियाना एबीओ-इनकम्पैटिबल (विभिन्न ब्लड ग्रुप वाले) किडनी ट्रांसप्लांटेशन एंड-स्टेज किडनी रोग से पीड़ित मरीजों के इलाज की तस्वीर बदल रहा है। इस तकनीक से ट्रांसप्लांट कराने वाले मरीज बेहतरीन किडनी फंक्शन के साथ स्वस्थ और सक्रिय जीवन जी रहे हैं। गुरुवार को लुधियाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए लिवासा हॉस्पिटल, मोहाली की सीनियर डायरेक्टर- नेफ्रोलॉजी, डॉ. राका कौशल ने कहा कि एंड-स्टेज किडनी रोग, क्रोनिक किडनी डिजीज का अंतिम चरण होता है, जिसमें गुर्दे शरीर से अपशिष्ट पदार्थों और अतिरिक्त तरल पदार्थ को बाहर निकालने की अपनी क्षमता पूरी तरह खो देते हैं। इस स्थिति में मरीजों को जीवित रहने के लिए डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट की आवश्यकता होती है। सीनियर डायरेक्टर-यूरोलॉजी एंड किडनी ट्रांसप्लांट, डॉ. अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि एबीओ-इनकम्पैटिबल किडनी ट्रांसप्लांटेशन के जरिए डोनर और रेसिपिएंट का ब्लड ग्रुप अलग-अलग होने पर भी सफल ट्रांसप्लांट संभव हो पाता है। इस अवसर पर, 2017 में लिवासा मोहाली में सफल एबीओ-इनकम्पैटिबल किडनी ट्रांसप्लांट के बाद नया जीवन पाने वाले वीर सिंह ने भी पिछले 9 वर्षों से स्वस्थ जीवन जीने का अपना अनुभव साझा किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *