बैकुंठपुर | बैकुंठपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। छात्रों ने 100 मीटर लंबा तिरंगा झंडा लेकर मिनी स्टेडियम से यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा कुमार चौक और फव्वारा चौक होते हुए लगभग एक किमी की दूरी तय कर पुनः मिनी स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में स्कूल-कॉलेज के छात्र, एनसीसी कैडेट्स व बड़ी संख्या में स्थानीय युवा शामिल हुए। युवाओं ने जोश और राष्ट्रभक्ति के साथ देश सेवा व सामाजिक जिम्मेदारियों का संदेश दिया। यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना रहा। मार्ग में शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।


