रोजगार की गारंटी अब 125 दिन: तुषार

भास्कर न्यूज | महासमुंद मनरेगा के नाम में और अधिनियम में बदलाव को लेकर भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने कहा कि वीबी-जी राम जी कानून के तहत ग्रामीणों को अब सवा सौ दिन यानी 125 दिन रोजगार की गारंटी मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूरदर्शी निर्णय है, जिससे गांवों के विकास, रोजगार और जल संरक्षण को नई दिशा मिलेगी। तुषार साहू ने बताया कि केंद्र सरकार ने इस योजना को छह माह के भीतर राज्य में अधिसूचित करने के बारे में निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार शीघ्र ही इसका नोटिफिकेशन जारी करेगी, ताकि योजना का लाभ जल्द से जल्द ग्रामीणों तक पहुंच सके। योजना के अंतर्गत कृषि श्रमिकों को भी पर्याप्त कार्य उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उन्हें पूरे वर्ष रोजगार मिल सके। योजना में केंद्र और राज्य सरकार के बीच 60:40 के अनुपात में राशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना से जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिलेगी, जिससे ग्रामीण इलाकों में जल संकट को दूर करने में मदद मिलेगी। इस योजना से ग्रामीणों के जीवन स्तर में परिवर्तन आएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *