झूठी खबरें बनाकर वसूली, 2 गिरफ्तार

नारायणपुर | जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नारायणपुर पुलिस द्वारा पत्रकारिता की आड़ में नकारात्मक एवं झूठी खबर बनाकर शिक्षक से अवैध वसूली करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आरोप है कि आरोपीगण द्वारा स्वयं को पत्रकार बताकर झूठी एवं बदनाम करने वाली खबर प्रकाशित/प्रसारित करने की धमकी देकर राशि की अवैध मांग की गई। 7 जनवरी को प्रार्थी भुनेश्वर कर्मा द्वारा थाना नारायणपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिस पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपियों की संलिप्तता प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *