दंतेवाड़ा| जिले में 50 से ज्यादा स्टाप डेम और चेक डेम हैं, पर किसी भी डेम के गेट बंद कर पानी को रोकने की व्यवस्था नहीं की जा रही है। जिस एनीकेट से 10 गांव को पानी की सप्लाई की जानी है वह भी खुले हुए हैं, जबकि नदी-नालों में जल स्तर अभी से कम हो गया है। यही स्थित चेक डेम का भी है, जिले के चारों ब्लाक में चेक डेम तो बने हुए हैं पर इनके गेट कभी बंद नहीं किए जाते हैं, जिससे गर्मी में निस्तारी की समस्या होती है, मवेशियों को भी पीने का पानी नहीं मिलता है।


