एमकॉम परीक्षा में परनीत ने किया टॉप, दिलशान व शरण भी रहीं अव्वल

भास्कर न्यूज़ | लुधियाना गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर वुमन, गुजरखान कैंपस, मॉडल टाउन की छात्राओं ने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ की मई 2026 में आयोजित एमकॉम चौथे सेमेस्टर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कॉलेज प्रशासन के अनुसार परिणामों में तीन छात्राओं ने शीर्ष स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। परनीत कौर ने 85.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंजाब यूनिवर्सिटी और कॉलेज स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। दिलशान कौर ने 83.71 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि शरण कौर ने 83.57 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर जगह बनाई। प्रिंसिपल डॉ. मनीता काहलों ने सफल छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने परिणामों को निरंतर परिश्रम का परिणाम बताते हुए फैकल्टी सदस्यों के समर्पित प्रयासों की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *