एमडीएस यूनिवर्सिटी पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की, भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

अजमेर की एमडीएस यूनिवर्सिटी में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। एबीवीपी ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से स्टूडेंट्स को आ रही विभिन समस्याओं को दूर करने की मांग की है। इस दौरान एबीवीपी ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाएं। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि पूर्व में जो स्टूडेंट पढ़ रहे थे उनकी बैक आने पर उन्हें वापस फॉर्म भरने का मौका नहीं दिया जा रहा। हजारों स्टूडेंट्स ऐसे है जिन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया की फीस के नाम पर भी स्टूडेंट्स से वसूली हो रही है। कुचामन के कई कॉलेजों को फायदा पहुंचाने के लिए अलग से नियम बनाए गए हैं। यूनिवर्सिटी में प्रशासन पूरी तरह से भ्रष्टाचार कर रहा है। यूनिवर्सिटी प्रशासन अपनी मनमर्जी से नियम बना रहा हैं। जिसका एबीवीपी की ओर से आज प्रदर्शन किया गया है। जिला टोंक के रहने वाले स्टूडेंट ने बताया कि वह सेकंड ईयर वापस करना चाहता है। इसे लेकर उसने कॉलेज प्रशासन से संपर्क किया तो उसे शुरू से वापस करने के लिए बोला जा रहा है। सेमेस्टर के नाम पर उनसे सिर्फ वसूली हो रही है। स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर उनके समय को बर्बाद करने का आरोप भी लगाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *