पीसीसी अध्यक्ष के काफिले की तीन कारें आपस में टकराईं:300 वाहनों के काफिले में रीवा से सिंगरौली जा रही थे पटवारी; सभी लोग सुरक्षित

सीधी जिले के पनवार क्षेत्र में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले में शामिल तीन वाहन गाड़ी आपस में टकरा गए। यह घटना पनवार हायर सेकेंडरी स्कूल के पास दोपहर 12 बजे हुई। हालांकि पीसीसी अध्यक्ष पटवारी समेत अन्य लोग पूरी तरह सुरक्षित है। 300 से अधिक गाड़ियां शामिल थीं जीतू पटवारी का काफिला रीवा से सिंगरौली की ओर जा रहा था, जिसमें 300 से अधिक गाड़ियां शामिल थीं। पनवार हायर सेकेंडरी स्कूल के पास अचानक काफिले में चल रही तीन कारों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने संभाली स्थिति राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सभी वाहन सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि, टक्कर में शामिल कारों को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों और सुरक्षा दल ने तुरंत स्थिति को संभाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षतिग्रस्त वाहनों को काफिले से अलग कर गैराज भेजा, ताकि आवाजाही में बाधा न आए। सीधी जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष जीतू पटवारी की स्वयं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि काफिले में 300 वाहन थे, जिनमें से कुछ गाड़ियां आपस में टकराईं। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई, केवल कुछ वाहनों को नुकसान हुआ। पीसीसी अध्यक्ष पटवारी पूरी तरह सुरक्षित है। TI बोले- थाने में सूचना नहीं मिली जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि थाने में अबतक इस हादसे की कोई आधिकारिक सूचना या आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *