एमडीएस यूनिवर्सिटी में बच्चे जांच रहे कॉपियां, VIDEO:गोपनीयता पर सवाल, युवती बोली- बच्चों ऐसी राइटिंग लिखोगे तो मार्क्स नहीं दूंगी

एमडीएस यूनिवर्सिटी की परीक्षा व्यवस्था की गोपनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्टूडेंट्स की उत्तरपुस्तिकाएं स्टूडेंट ही चेक कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने यूनिवर्सिटी की मूल्यांकन प्रक्रिया की पोल खोलकर रख दी है। वीडियो में दो स्टूडेंट बीए प्रथम वर्ष, सेमेस्टर-II के हिस्ट्री ऑफ इंडिया विषय की उत्तरपुस्तिकाएं चेक करते दिखाई दे रहे हैं। इसमें कॉपियों का बंडल भी दिख रहा है। वीडियो में परीक्षा की तारीख, विषय और यूनिवर्सिटी का लोगो नजर आ रहा है। 12 नवंबर को हुए इस पेपर का मिलान किया तो वीडियो में कॉपी जांच रहे स्टूडेंट जिन प्रश्नों पर चर्चा कर रहे हैं, वही सवाल प्रश्नपत्र में पूछे गए हैं। इधर, विवि प्रशासन ने इस वीडियो की जांच करने की बात कही है। वीडियो में युवती कह रही…’बच्चो ! ऐसी राइटिंग लिखोगे तो मार्क्स नहीं दूंगी वीडियो में स्टूडेंट कॉपी में लिखे एक सवाल को पढ़कर सुना रहे हैं, संगम साहित्य के दो महाकाव्यों के नाम लिखिए। यह सवाल प्रश्नपत्र में छठे नंबर पर पूछा गया है। चंद्रगुप्त मौर्य के प्रशासन का वर्णन कीजिए। यह सवाल 14वें नंबर पर पूछा गया है। युवती उस पर कमेंट कर सजेशन दे रही है कि पांच सवालों के ही जवाब देने हों तो पांच के ही दीजिए, ज्यादा लिखेंगे तो नंबर नहीं मिलेंगे। राइटिंग को लेकर भी कह रही है कि बच्चो, ऐसी राइटिंग लिखोगे तो मैं मार्क्स बिलकुल भी नहीं दूंगी। एमडीएस यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर एसके टेलर ने कहा कि यह संभव नहीं है। अगर किसी परीक्षक ने ऐसा किया है तो यह गंभीर मामला है। यह नियमों के खिलाफ है। किसी और को तो दूर परीक्षक घर के किसी सदस्य को भी कॉपी नहीं दिखा सकता। इसकी जांच कराई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *