बाड़मेर जिले की डीएसटी और सदर पुलिस ने मादक पदार्थ पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए सफेद आकड़ा मंदिर के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 23.74 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। सदर थानाधिकारी करतारसिंह ने बताया- सफेद आकड़ा के पास ड्रग्स लेकर घूमने की सूचना मिली थी। इस पर डीएसटी टीम और सदर थाना टीम ने सफेदा आकड़ा के पास दबिश दी। वहां पर एक युवक को डिटेन किया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सगताराम निवासी मुरटाला गाला बताया। इसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 23 ग्राम 74 मिलीग्राम स्मैक मिली। इस संबंध में पूछताछ की गई तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया आरोपी सगताराम पुत्र पुत्र राणाराम निवासी मुरटाला गाला के खिलाफ सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे ड्रग्स की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई सदर थाने के एएसआई देदाराम, कांस्टेबल भरत कुमार, शंकरसिंह, सुरेश कुमार, डीएसटी टीम के हैड कांस्टेबल प्रेमाराम, दिनेश, कांस्टेबल आईदानसिंह, कमांडो संदीप शामिल रहे।


