राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की कॉपियां दिखाने, 2025 की परीक्षा में 700 से ज्यादा पद रखे जाने सहित विभिन्न मांगों काे लेकर बुधवार काे सैकड़ों अभ्यर्थियों ने भंवरकुआं से पीएससी मुख्यालय तक मार्च निकाला। नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने पीएससी दफ्तर का घेराव किया। हंगामा और नारेबाजी के साथ अभ्यर्थी देर शाम तक वहीं धरने पर बैठे रहे। 10 सूत्रीय मांगों काे लेकर ज्ञापन देने पहुंचे अभ्यर्थी देर शाम तक इस बात पर अड़े रहे कि चेयरमैन राजेशलाल मेहरा काे बुलाया जाए, अन्यथा ज्ञापन नहीं साैंपेंगे। यूनियन ने कहा- आंदोलन जारी रहेगा।


