एमपी की डॉक्टर के स्वास्थ्य मॉडल को पीएम ने सराहा:घर-घर जाकर मरीजों की बनाई डिजिटल प्रोफाइल; 25 हजार परिवारों के विवादों को सुलझाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के सतना की डॉ. स्वप्ना वर्मा ने संवाद किया। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उनके प्रयासों को सराहा। पीएम ने उनके बीमारी मुक्त मॉडल के बारे में जानकारी ली। डॉ. स्वप्ना वर्मा ने अब तक 25 हजार परिवारों के आपसी विवादों को सुलझाने में भी मदद की हैं। दरअसल, स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर रविवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें प्रधानमंत्री ने ‘विकसित भारत यंग इंडिया लीडर्स डॉयलॉग’ में देशभर से चुने गए 10 प्रतिभागियों से संवाद कर उनके नवाचारों को सराहा। इनमें सतना जिले की मधुरिमा सेवा संस्कार संस्थान की संस्थापक डॉ. स्वप्ना भी शामिल थीं। क्या है बीमारी मुक्त मॉडल
मरीजों की डिजिटल प्रोफाइल होती है तैयार गंभीर और आनुवांशिक बीमारियों की स्क्रीनिंग मेडिकल के सिलेबस में एआई का उपयोग बच्चों के लिए चलाई जाती है संस्कार पाठशाला
स्वप्ना वर्मा की संस्था नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के लिए मधुरिमा संस्कार पाठशाला चला रही है। इसमें बच्चों को महापुरुषों की प्रेरणादायक कहानी सुनाई जाती हैं। श्रीमद् भागवत गीता के श्लोक का अध्ययन कराया जाता है। इसके साथ ही समाज के आपसी विवाद और झगड़ों को सुलझाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 25 हजार परिवारों के विवादों का निपटारा किया गया। यह खबर भी पढ़ें PM बोले- लक्ष्य जड़ी बूटी, इसके बिना जीवन नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत मंडपम में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025 कार्यक्रम में शामिल हुए। PM ने करीब 45 मिनट की स्पीच दी। युवाओं को संबोधित करते हुए मोदी ने विकसित भारत, युवा शक्ति, अमृतकाल और भारत के भविष्य पर बात की। पीएम ने कहा- बिना लक्ष्य के जीवन नहीं होता, यह जीवन जीने की जड़ी बूटी होती है। जो लोग कहते हैं छोड़ो यार होता रहता है, कुछ बदलने की क्या जरूरत है क्यों सर खपाते हो, इस भावना के लोग मरी हुई लाश से ज्यादा कुछ नहीं होते। पढ़ें पूरी खबर विवेकानंद जयंती पर MP के स्कूलों में हुआ योग स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 जनवरी को प्रदेश के सभी स्कूलों में सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में योग किया। वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने नरसिंहपुर जिले के डोभी में सीएम राइज स्कूल में विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार किया। पढ़िए पूरी खबर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *