एमपी के 7,900 स्टूडेंट्स को आज मिलेगी स्कूटी:विद्यार्थियों से पूछी गई पेट्रोल, इलेक्ट्रिक स्कूटी की पसंद; 15 फरवरी से पहले मिलेगा लैपटॉप

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्कूली विद्यार्थियों को स्कूटी बांटेंगे। सरकारी स्कूलों के 7,900 प्रतिभाशाली छात्रों को मुफ्त ई-स्कूटी दी जाएगी। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह और जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह मौजूद रहेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग की इस योजना के तहत मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं परीक्षा में शासकीय विद्यालयों के टॉपर्स को स्कूटी दी जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रतीकात्मक रूप से कुछ विद्यार्थियों को स्कूटी देंगे, बाकी स्टूडेंट्स को पात्रता प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। छात्रों से उनकी पसंद पूछी गई है कि वे पेट्रोल स्कूटी चाहते हैं या इलेक्ट्रिक। इलेक्ट्रिक स्कूटी के लिए सहमति देने वाले विद्यार्थियों के बैंक खातों में 1 लाख 20 हजार रुपए जमा किए जाएंगे, जबकि पेट्रोल स्कूटी चुनने वाले छात्रों को 90 हजार रुपए के पात्रता प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। 2022-23 में 7,778 छात्रों को मिली थी स्कूटी
शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कुल 7,778 विद्यार्थियों को स्कूटी दी गई थी। इनमें 2,760 ई-स्कूटी और 5,018 पेट्रोल स्कूटी शामिल थीं। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार ने कुल 40.40 करोड़ रुपए खर्च किए थे। 2,760 छात्रों को ई-स्कूटी खरीदने के लिए प्रति विद्यार्थी 1.25 लाख रुपए जबकि पेट्रोल स्कूटी के लिए 90 हजार से 1 लाख रुपए तक की राशि दी गई थी। इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में की गई थी। लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 रुपए मिलेंगे
इसी तरह ‘मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना’ के तहत MP बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 75% या उससे अधिक नंबर हासिल करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 रुपए की राशि दी जाती है। 2022-23 में 78,641 विद्यार्थियों को यह फायदा मिला था, लेकिन इस बार यह संख्या 90,000 के पार पहुंच चुकी है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 12,000 ज्यादा है। सरकार इस योजना पर 225 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करेगी। 2009-2010 से चालू हुई इस योजना में पहले मेधावी विद्यार्थियों का क्राइटेरिया 85 फीसदी अंकों तक रखा गया था, लेकिन बाद में इसे कम कर 75% कर दिया गया। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढे़ं… सीएम बोले- स्टूडेंट्स को जल्द मिलेगी लैपटॉप की राशि मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में 12वीं क्लास में 75% से ज्यादा अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को जल्द ही लैपटॉप के लिए राशि मिलने वाली है। साथ ही वे स्टूडेंट्स जिन्होंने 12वीं में अपने सरकारी स्कूल में टॉप किया हैं, उन्हें भी सरकार स्कूटी देने जा रही है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने जापान यात्रा से लौटने के बाद इस योजना को लेकर बनी असमंजस की स्थिति को साफ कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर… 5 फरवरी को मिलेगी स्कूटी, 15 फरवरी से पहले लैपटॉप
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के टॉपर्स को स्कूटी और लैपटॉप देने के ऐलान के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में 5 फरवरी को स्कूटी देने के कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके बाद 15 फरवरी से पहले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप की राशि भी दी जाएगी। पढे़ं पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *