दैनिक भास्कर अलवर के 21वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को होपसर्कस पर गंगा मां की महाआरती हुई। जिसकी भव्यता व दिव्यता के साक्षी अलवर के हजारों लोग बने। प्रयागराज व वाराणसी जैसे तीर्थों के गंगा घाट पर होने वाली महाआरती जैसा नजारा देख लोग भक्ति में डूब गए। महाआरती में शामिल लोगों ने शहर की समृद्धि की कामना की। वाराणसी से आए सात पंडितों की टीम ने पुरुषोत्तम फाउंडेशन के आचार्य कृष्णकांत दीक्षित की अगुवाई में मंत्रोच्चार किया। आयोजन में संयुक्त व्यापारी महासंघ का भी सहयोग रहा। कुछ इन फोटो के जरिए देखिए मंगलवार देर शाम अलवर शहर के होपसर्कस पर महाआरती का नजारा।


