नए साल 2025 पर देश-विदेश के साथ मध्यप्रदेश में जश्न मना। डीजे की धुनों पर लोग थिरके। जमकर आतिशबाजी की गई। भोपाल-इंदौर समेत पूरे प्रदेश में लोग परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने पहुंचे। होटलों-रिसॉर्ट में थीम बेस्ड पार्टियां चली। वहीं उज्जैन में नए साल पर बाबा महाकाल के दर्शन करने लगातार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यहां नए साल पर 8 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। लोगों ने पर्सनल गेस्ट हाउस में भी परिवार-दोस्तों के साथ एंजाय किया। प्रदेश का हिल स्टेशन पचमढ़ी हो या मांडू या फिर धार्मिक नगरी उज्जैन और ओरछा, न्यू ईयर की धूम रही। नए साल पर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर-जबलपुर के सभी होटल-रिसॉर्ट बुक हैं। नए साल का सेलिब्रेशन CM डॉ. मोहन यादव परिवार के साथ पचमढ़ी में करेंगे। मध्यप्रदेश में जश्न की कुछ तस्वीरें इस खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए।


