एमपी में बीजेपी जिला अध्यक्षों की घोषणा शुरू:सीएम के गृह नगर से शुरुआत, संजय अग्रवाल को उज्जैन की कमान; महाराज सिंह विदिशा जिलाध्यक्ष

मध्यप्रदेश में लंबे इंतजार के बाद बीजेपी ने जिला अध्यक्षों की घोषणा शुरू कर दी है। रविवार को सबसे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन के लिए जिला अध्यक्ष का ऐलान किया गया। यहां संजय अग्रवाल को जिला अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सुंदर शर्मा ने अग्रवाल के नगर जिला अध्यक्ष बनने का पत्र जारी किया है। इसके बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह के संसदीय क्षेत्र वाले विदिशा जिले के लिए जिला अध्यक्ष का ऐलान किया गया। यहां महाराज सिंह दांगी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। उज्जैन नगर जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद संजय अग्रवाल ने कहा कि पार्टी ने मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। इसके लिए मैं पार्टी को धन्यवाद देता हूं। मैं जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा। उज्जैन में संजय अग्रवाल ये जिम्मेदारियां संभाल चुके उज्जैन नगर और विदिशा से शुरुआत क्यों
बीजेपी जिला अध्यक्षों की सूची घोषित न होने से प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष बढ़ रहा था। कई जिलों में जिलाध्यक्षों को लेकर तलवारें खिंची हुई हैं। तो वहीं सागर, ग्वालियर, इंदौर जैसे महानगरों में दिग्गज अपने-अपने करीबी को अध्यक्ष बनवाने ताकत लगा रहे हैं। ऐसे में बीजेपी ने सबसे पहले सीएम डॉ मोहन यादव और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र मुख्यालय के जिले विदिशा से महाराज सिंह दांगी को जिला अध्यक्ष घोषित किया है। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि इन दोनों जिलों में इन नामों को लेकर किसी तरह का विरोध नहीं था। दोनों जिलों के नव नियुक्त अध्यक्ष स्थानीय दिग्गजों के करीबी हैं ऐसे में बीजेपी ने सबसे पहले यही दोनों जिले घोषित किए। सीएम ने दोनों जिलाध्यक्षों को बधाई दी बाकी जिलों की सोमवार को होगी घोषणा
उज्जैन नगर और विदिशा के बाद अब बाकी बचे 60 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा आज होगी। बीजेपी के वर्तमान में 60 संगठनात्मक जिले हैं। इस बार सागर ग्रामीण और धार ग्रामीण दो नए जिलों में जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। सिंघार बोले- दावेदारों से पैसे तो नहीं ले लिए
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- बीजेपी संगठन के अंदर धनबल की राजनीति चल रही है। रायशुमारी के बाद जिला अध्य​​​​क्षों के नामों का पैनल दिल्ली क्यों भेजा? सदस्यता आपके जिले में हुई…वहां जिन लोगों ने मेहनत की, उन लोगों को तवज्जो क्यों नहीं दी जा रही? इसके पीछे कहीं ये वजह तो नहीं कि बीजेपी नेताओं ने करोड़ों रुपए ले लिए। पैसे लेने की सूचना दिल्ली वालों को लग गई इसलिए सूची जारी नहीं हो रही है? ये खबर भी पढ़ें… सौंसर के पूर्व BJP विधायक बोले- हमें आशंका जिनके पास धन-बल वही जिलाध्यक्ष बनेगा पाढुर्णा जिले की सौंसर से बीजेपी के विधायक रहे रामराव महाले ने बीजेपी जिला अध्यक्षों की घोषणा में हो रही देरी पर कहा कि हमको संशय है कि जनता और कार्यकर्ता का पार्टी में कोई महत्व नहीं हैं। जिनके पास धनबल है वही अध्यक्ष बनेगा, ऐसी हमको शंका हो रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *