एमपी में 14 आईपीएस अफसरों के तबादले:भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर होंगे संजय कुमार, हरिनारायण चारी एससीआरबी गए; उमेश जोगा नए परिवहन आयुक्त

बालाघाट रेंज के आईजी संजय कुमार को भोपाल का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। मौजूदा आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा को आईजी एससीआरबी, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। वहीं, उज्जैन रेंज के एडीजी उमेश जोगा को और परिवहन आयुक्त बनाया गया है। यानी उनकी सेवाएं परिवहन विभाग को सौंपी गई हैं। गृह विभाग ने 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं, जिनके तहत ये बदलाव किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार पंकज कुमार श्रीवास्तव, स्पेशल डीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन, एसटीएफ, सीआईडी और सतर्कता, पुलिस मुख्यालय भोपाल को स्पेशल डीजी सीआईडी और स्पेशल डीजी सतर्कता, पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है। उनसे एंटी नक्सल ऑपरेशन और एसटीएफ का प्रभार हटा लिया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे अनंत कुमार सिंह को स्पेशल डीजी और प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन बनाया गया है। वहीं केपी वेंकटेश्वर राव, एडीजी नारकोटिक्स को एडीजी तकनीकी सेवाएं नियुक्त किया गया है और उन्हें एडीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *