एमपी में 30 करोड़ की एमडी ड्रग्स पकड़ाई:नीमच में खेत में बनी थी अवैध फैक्ट्री, 3 तस्कर गिरफ्तार; नेटवर्क तलाश रही पुलिस

नारकोटिक्स विंग ने नीमच जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को खेत में चल रही एमडी ड्रग्स बनाने की अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से करीब 30 करोड़ रुपए से अधिक की एमडी ड्रग्स और केमिकल जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश के निर्देश पर, एडीजी नारकोटिक्स केपी. वेंकाटेश्वर राव के मार्गदर्शन और डीआईजी महेशचंद जैन के नेतृत्व में की गई। नारकोटिक्स टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम लसूड़िया हस्तमुरार के खेत में बने मकान पर दबिश दी। क्या-क्या किया गया जब्त मौके से भारी मात्रा में रॉ मटेरियल बरामद
मुखबिर से मिली सूचना के बाद नारकोटिक्स विंग और नीमच-इंदौर पुलिस की संयुक्त टीम ने खेत में बने मकान पर दबिश दी, जहां एमडी ड्रग्स का अवैध निर्माण चल रहा था। मौके से तैयार ड्रग्स, लिक्विड और भारी मात्रा में रॉ मटेरियल बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब एमडी तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसके सप्लाई रूट की जांच की जा रही है। ये आरोपी हुए गिरफ्तार यह खबर भी पढ़ें भोपाल में पानी में उगने वाली 24 करोड़ की विदेशी ड्रग्स पकड़ाई भोपाल में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने पानी में उगने वाला विदेशी गांजा (हाइड्रोपोनिक वीड) की बड़ी खेप पकड़ी है। भोपाल जंक्शन पर दो आरोपियों के पास से 24.186 किग्रा हाइड्रोपोनिक वीड बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 1 करोड़ रुपए प्रति किलो है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *