एमपी में CUET देकर दूसरे विषय में पीजी कर सकेंगे:एंट्रेस टेस्ट निकाले बिना नहीं मिलेगा एडमिशन; आवेदन की अंतिम तारीख 14 जनवरी

मध्य प्रदेश में अब कोई विद्यार्थी किसी दूसरे विषय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (पीजी) में एडमिशन लेना चाहता है तो उसे मेरिट या सीधे आवेदन करने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके लिए छात्रों को CUET या विश्वविद्यालय स्तर की परीक्षा पास करनी होगी। उच्च शिक्षा विभाग ने ऐसे मामलों में अगले शैक्षणिक सत्र से सभी पीजी क्लासेस में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-PG) लेने का फैसला किया है। सत्र 2026-27 से लागू इस व्यवस्था में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुसार सीयूईटी या विश्वविद्यालय स्तर की परीक्षा पास करने के बाद ही दूसरे विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन देने का निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार स्नातक डिग्री उत्तीर्ण विद्यार्थी अपने मेजर या माइनर विषय में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए पात्र होंगे। संबंधित विषय में सीयूईटी या विश्वविद्यालय स्तरीय प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद ही एडमिशन प्रोसेस पूरी की जा सकेगी। इन विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य होगी सीयूईटी परीक्षा सीयूईटी परीक्षा किन विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य होगी, इसे ऐसे समझ सकते हैं। माना आपने बीएससी किया है और इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री आपके विषय रहे हैं लेकिन गणित नहीं रहा है। अब आप पोस्ट ग्रेजुएट गणित से करना चाहते हैं तो आपको सीयूईटी या विश्वविद्यालय स्तर की परीक्षा पास करना होगी। उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई विद्यार्थी बीएससी या ग्रेजुएशन की पढ़ाई में लिए गए सब्जेक्ट से ही पोस्ट ग्रेजुएट करना चाहता है तो उसके लिए उसे सीयूईटी या विश्वविद्यालय परीक्षा देना जरूरी नहीं होगा। वह सीधे पोस्ट ग्रेजुएट के लिए आवेदन कर सकेगा जिसकी तारीखों का ऐलान वि‌श्वविद्यालय करेंगे। 14 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
सीयूईटी परीक्षा में आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) तय की गई है। ऐसे में विद्यार्थियों के पास आवेदन करने के लिए केवल एक सप्‍ताह का समय बचा है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदन में संशोधन की तारीख 18 जनवरी 2026 से 20 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) है। इस संबंध में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के पत्र के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। इच्छुक विद्यार्थी https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/ या https://www.nta.ac.in/ वेबसाइट पर जाकर आवेदन एवं परीक्षा से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं। ये खबर भी पढे़ं… इस साल 14 हजार सरकारी पदों पर होगी भर्ती मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) और कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के कैलेंडर के अनुसार, 2026 में ग्रुप ‘ए’ से लेकर ग्रुप ‘डी’ तक के 14,000 से अधिक पदों को भरने के लिए कुल 22 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। यह भर्तियां राज्य के प्रशासनिक, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य अहम विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए की जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *