एमसीबी जिले को मिला नवोदय विद्यालय

मनेंद्रगढ़ | मनेंद्रगढ़ में जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। चैनपुर में इसके लिए 11.8 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। यह विद्यालय क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से यह उपलब्धि मिली है। उनके नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में नई शुरुआत हो रही है। विद्यालय खुलने से जिले के बच्चों को अब राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा अपने ही जिले में मिलेगी। उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे अभिभावकों की चिंता कम होगी। विद्यार्थियों का समग्र विकास भी संभव होगा। यह कदम मनेंद्रगढ़ के शैक्षणिक विकास में मील का पत्थर बनेगा। आने वाले वर्षों में यहां की नई पीढ़ी को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *