एम्बुलेंस की टक्कर से दो मौसेरे भाइयों की मौत:राशन का सामान लेकर घर जा रहे थे, ड्राइवर एम्बुलेंस लेकर भागा

भरतपुर के सेवर थाना इलाके में एक एम्बुलेंस की टक्कर से 2 बाइक सवार मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों व्यक्ति घर के राशन का सामान लेने के लिए भरतपुर आये थे। घर लौटते समय एम्बुलेंस और बाइक की टक्कर हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। मुकेश कुमार निवासी चक्का जी बर्रपुरा ने बताया कि मेरे चचेरे भाई बहादुर (45) और मोहन सिंह (36) कल घर के राशन का सामान लेने के लिए भरतपुर आये थे। जब वह सामान लेकर घर जा रहे थे। तब रूपवास रोड़ पर पंजाबी के नगला के पास एक एम्बुलेंस ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर एम्बुलेंस लेकर फरार हो हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सेवर थाना पुलिस को दी। मौके से गांव के कुछ लोग आ रहे थे। उन्होंने दोनों को देखा तो, उन्होंने बहादुर और मोहन के परिजनों को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने बहादुर और मोहन को अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें। मृत घोषित कर दिया। रात को दोनों के शव आरबीएम अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया गया। मुकेश ने बताया कि बहादुर और मोहन के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। बहादुर सिलाई का काम करता था। उसके तीन बच्चे हैं। जिसमें सोनू (19) मजदूरी करता है। काजल (15) घर पर ही रहती है। मोनू (13) 11वीं क्लास में पढ़ाई कर रहा है। मोहन सिंह के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी है जिसका नाम ऋतु (5) अभिषेक डेढ़ साल का है। मोहन सिंह मजदूरी करता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *