रीवा के शाहपुर थाना क्षेत्र के हिनौता मोड़ पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक से जा रहे दो युवकों को तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी। हादसे में ज्ञानेंद्र रावत (पिता मोहनलाल रावत) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुलदीप रावत (पिता दिनेश रावत) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज अस्पताल में जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान हिनौता मोड़ के पास एम्बुलेंस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ज्ञानेंद्र रावत की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजन और डॉक्टर विपिन रावत ने बताया कि हादसे में शामिल बाइक उनकी थी, जिसे उनके मामा के लड़के लेकर गए थे। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, घटना की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों और एम्बुलेंस की भूमिका को लेकर आगे की जानकारी दी जा सकेगी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


