एयरपोर्ट पर सुबह से ही सांसदों का आना जारी रहा, राहुल गांधी और खड़गे 3.40 बजे रांची पहुंचे

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे विशेष विमान से दोपहर 3.40 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचे। स्थानीय नेताओं से मिलने के बाद दोनों पुरानी टर्मिनल बिल्डिंग से चुस्त सिक्योरिटी में बाहर निकले। वहां मौजूद लोगों को हाथ हिलाते हुए अपने वाहन में सवार हो गए और एयरपोर्ट से शहर की ओर निकल गए। वहीं सुबह 7 बजे से ही दिल्ली और अन्य शहरों से नेताओं का आना शुरू हो गया। भाजपा नेता शिवचरण उरांव नौ बजे रांची पहुंचे। इसके बाद 9.05 बजे आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह, बिहार के सांसद पप्पू यादव, तृणमूल कांग्रेस के सांसद शताब्दी राय और डेरेक ओ ब्रायन पहुंचे। फिर विधायक कालीचरण मुंडा, सुखदेव भगत, तेलंगाना से प्रशांत रेड्डी, कांग्रेस के एम. प्रसाद आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *