मंत्री रामदास सोरेन की हालत स्थिर

ऑपरेशन पर फैसला नहीं रांची | शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति यथावत बनी हुई है। उनके ऑपरेशन पर मंगलवार को भी फैसला नहीं हो पाया। अब बुधवार को दोपहर बाद दो बजे डॉक्टरों की बोर्ड बैठेगी। इसमें आगे क्या विकल्प है, इस पर विचार करेगी। अभी उन्हें होश नहीं आया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनके स्वास्थ्य में सुधार के बाद ही ऑपरेशन हो सकेगा। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाजरत रामदास सोरेन अभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उल्लेखनीय है कि ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद रामदास सोरेन बाथरूम में गिर गए थे। शनिवार सुबह एयर लिफ्ट कर जमशेदपुर से दिल्ली ले जाया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *