एयरपोर्ट में इंटर्नशिप प्रोग्राम, शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

जालंधर| बीबीए एयरलाइंस और एयरपोर्ट मैनेजमेंट कार्यक्रम की पहली बैच की पांच छात्राओं का चयन आदमपुर एयरपोर्ट में 45 दिवसीय समर ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के लिए किया गया । यह उपलब्धि छात्राओं की प्रतिभा और समर्पण को दर्शाती है, बल्कि संस्थान की एविएशन शिक्षा में उत्कृष्टता की प्रतिबद्धता को भी उजागर करती है। चयनित छात्राएं आदमपुर एयरपोर्ट में एयरपोर्ट संचालन, एयरलाइन प्रबंधन और ग्राहक सेवा जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगी। इस इंटर्नशिप के दौरान छात्राओं को यात्री सेवा, सुरक्षा प्रोटोकॉल, और स्टार एयर जैसी एयरलाइनों के साथ समन्वय जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रत्यक्ष प्रशिक्षण मिलेगा। केएमवी की प्रिंसिपल डॉ. अतीमा शर्मा द्विवेदी ने डॉ. सुनील, अध्यक्ष, हॉस्पिटैलिटी एवं टूरिज्म विभाग के प्रयासों की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *