पंजाब के मानसा में आदर्श स्कूल में 21 टीचर्स को नौकरी से निकाले जाने का मामला गरमा गया है। गर्मियों की छुट्टियों के बाद आज स्कूल खुलते ही टीचर्स ने अपने परिवार के सदस्यों और किसानों के साथ स्कूल के बाहर धरना दिया। स्कूल की तरफ से बताया गया कि टीचर्स की योगिता पूरी नहीं है। घटना भोपाल गांव की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि स्कूल मैनेजमेंट ने बिना कोई कारण बताए टीचर्स को नौकरी से निकाल दिया। किसान नेता महेंद्र सिंह और टीचर जसप्रीत सिंह ने बताया कि वे जिला शिक्षा अधिकारी से भी मिले। लेकिन उन्होंने भी उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक सभी टीचर्स को बहाल नहीं किया जाता, धरना जारी रहेगा। उन्होंने 4 जुलाई को जिला स्तर पर बड़ा धरना प्रदर्शन करने की भी घोषणा की है। धरने में बड़ी संख्या में किसान, टीचर और उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे।


