एयर मार्शल तिवारी ने परिचालन तत्परता की समीक्षा की:जवानों को फिट रहने की सलाह; वायु सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान प्रमुख का पश्चिमी बेस को किया वीजिट

दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने 15-16 जनवरी को पश्चिमी क्षेत्र के वायु सेना बेस, जयपुर का महत्वपूर्ण दौरा किया। बेस पर उनका स्वागत स्टेशन कमांडर ग्रुप कैप्टन विनय भारद्वाज ने किया। दो दिवसीय दौरे के दौरान एयर मार्शल तिवारी ने स्टेशन की भूमिका और परिचालन तत्परता का गहन निरीक्षण किया। उन्हें स्टेशन के विभिन्न परिचालन, रखरखाव और प्रशासनिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। स्टेशन कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में स्टेशन के जवानों ने उच्च स्तर की व्यावसायिकता और कड़ी मेहनत का प्रदर्शन किया है। एयर मार्शल तिवारी ने उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम उपयोग के साथ पूर्ण परिचालन तैयारियों को बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी कर्मियों को शारीरिक फिटनेस के उच्च मानकों को बनाए रखने की सलाह देते हुए विभिन्न खेलों और शारीरिक गतिविधियों में भाग लेकर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया। यह दौरा वायु सेना की तैयारियों और क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *