एर्नाकुलम में चढ़े डीआरएम स्लीपर कोच में देखी व्यवस्था

राउरकेला | चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम को मिली शिकायत के बाद एक्शन मोड में आ गए हैं। मंगलवार सुबह तड़के अचानक टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस में डीआरएम तरुण हुरिया सवार हुए और उन्होंने पूरी ट्रेन का निरीक्षण किया। डीआरएम को देख ट्रेन में मौजूद टीटीई ने बिना टिकट सफर कर रहे लोगों को स्टेशनों में उतारना शुरू कर दिया। ट्रेन के अन्दर डीआरएम के निरीक्षण ने रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही ट्रेन के निरीक्षण के बाद डीआरएम ने खुद स्लीपर क्लास के डिब्बे में बैठकर राउरकेला तक अपना सफर किया। डीआरएम ने ट्रेन में व्यवस्था की जांच की। अनधिकृत रूप से ट्रेन में सफर कर रहे लोगों को पकड़ा उनसे टीटीई के माध्यम से जुर्माना भी वसूला गया। लोग यह देख आश्चर्य में थे कि डीसीएम आदित्य चौधरी ने शिकायत के बाद इस तरह की जांच पड़ताल नहीं की जैसा एक्शन डीआरएम ने दिखाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *